अम्बिकापुर
डॉ एसएस अग्रवाल के निलंबन पश्चात, डॉ रिजवान उल्ला होंगे शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के प्राचार्य
अंबिकापुर । डॉ रिजवान उल्ला विभागाध्यक्ष (वनस्पति शास्त्र) को शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया है । ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के तत्कालीन प्राचार्य डॉ एसएस अग्रवाल को वित्तीय अनियमितता एवं अन्य आरोप में निलंबित कर दिया गया था उसके बाद से सरगुजा संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय में प्राचार्य का पद रिक्त था .





