अम्बिकापुर

महावीर जयंती पर उड़ान महिला समिति ने किया सुन्दर कांड का पाठ

अंबिकापुर
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर कृष्णा विहार कालोनी फूंदुरडिहारी, गाँधीनगर में उड़ान महिला समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी ने कहा कि जैनों के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की शिक्षाएं एवं उनके अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य व अपरिग्रह के पंचशील सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस प्रसंग पर सुन्दरकांड का भी आयोजन किया गया एवं प्रार्थना की गयी कि
श्री बजरंगबली सभी के जीवन को ज्ञान,भक्ति व एकाग्रता से परिपूर्ण कर सुख, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद दें। इस अवसर पर समिति की श्रीमती सुनीता कुशवाहा, अंजुला मिश्रा, कावेरी पाल, सवी चंद्रा, रश्मि, गीता पैंकरा, सत्यप्रिया, डाली सोनी, अंजू सोनी, आराध्या मिश्रा, मिली, मीठी, सानवी, ईशा, आयशा, जान्हवी, पूजा यादव,अंजना सहित अन्य महिलाएं सहभागी रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button