लखनपुर

नीलगिरी बल्ली लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी दबकर बालक की हुई मौत

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 मार्च दिन मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे लटोरी दर्री सप्ताहिक बाजार के समीप नीलगिरी बली लो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर में दबने से 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर लखनपुर पुलिस और एंबुलेंस 108 की टीम पहुंची जहां जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर वाहन को हटाकर बालक के शव को बाहर निकाला गया।तत्पश्चात पुलिस के द्वारा एंबुलेंस 108 वाहन में बालक के शव को लखनपुर अस्पताल मर्चुरी भिजवाया गया। बालक का नाम भगवत दास पिता जोधन दास उम्र 14 वर्ष लटोरी स्कूल पारा निवासी बताया जा रहा है। बालक कक्षा आठवीं में अध्ययनरत था। घटना के बाद से चालक व अन्य लोग मौके से फरार हो गए। ट्रैक्टर वाहन लटोरी पूर्व सरपंच चंद्रबली का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि नीलगिरी बली लोड ट्रैक्टर लटोरी से ग्राम अंधला की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रेक्टर वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खेत में ट्रैक्टर जा पलटी ट्रैक्टर में बैठा 14 वर्षीय बालक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे सर दबने से बालक की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button