बलरामपुर

आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत

नंदू यादव । अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज ने बलरामपुर – रामानुजगंज जिले में आज एक 16 वर्षीया किशोरी की जान ले ली। जिले के बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत महाराजगंज गांव की बिंदिया( पिता लाल बहादुर जाति मार) नाम की यह किशोरी बकरी चराने का काम करती थी।आज सुबह अपने 3-4 चरवाहा साथियों के साथ बकरी चराते – चराते वह अपने गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर ग्राम बरदर की सीमा पर चनान नदी के किनारे पहुंच गई थी।वह और उसके अन्य साथी अलग – अलग ग्रुप में बकरियां चरा रहे थे कि मध्यान्ह लगभग 3 बजे अचानक बिंदिया पर आकाशीय बिजली उसके गिर पड़ी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । बिजली गिरने की आवाज और दूसरे साथी चरवाहों की चीख – पुकार सुनकर जब कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो बिंदिया को मृत पाया।
पुलिस मौके पर पंचनामा तैयार करने में जुट गई है. शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button