रामानुजगंज

रामानुजगंज: स्वच्छ भारत मिशन से गांव में बर्तन बैंक की शुरुआत, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने महिलाओं के द्वारा की गई पहल।

नंदू यादव । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरानडीह की स्वच्छता स्वच्छाग्रही स्व-सहायता समूह के बर्तन बैंक का शुभारंभ हुआ। ग्राम पंचायत एवं आस-पास की पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने एवं इसके दुष्परिणामों से निजात हेतु बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील ने उपस्थित ग्रामीणों के साथ गंदगी और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले बीमारियों एवं उनके दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छता हमारे आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक है, यदि हम अपने व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता के आयामों को अंगीकार करते हैं तो निश्चित तौर पर आर्थिक सफलता मिलेगी, हमें जिले के प्रत्येक गांव को स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध बनाना है। जिसके लिए प्रत्येक ग्रामीणों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button