बाइक सवार को ठोकर मारते बोलरो खेत में पलटी, युवक की हालत गंभीर , जिला अस्पताल रिफर

लखनपुर । थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थिति एचपी पेट्रोलियम के समीप 20 फरवरी दिन सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे बाइक सवार को ठोकर मारते हुए बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह पिता शंकर सिंह ग्राम प्रतापपुर डबरी पारा निवासी अपने बाइक क्रमांक सीजी 15 डी 3616 में लखनपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था जैसे ही वह एचपी पेट्रोलियम के समीप मोड़ पर पहुंचा अंबिकापुर की ओर से आ रहे बोलेरो क्रमांक सीजी 15 DY 0 872 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन खेत में जा पलटा। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया तो व्ही घायल बाइक सवार युवक अनिल सिंह को उपचार के लिए स्थानीय नागरिक मिट्ठू रजवाड़े अपने सहयोगियों की मदद से वाहन के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है बताया जा रहा है कि युवक के सर एवं हाथों पैरों में चोटें आई हैं। वहीं परिजनों को इसकी सूचना दी गई है साथ ही घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई।





