रामानुजगंज

NSUI ने प्रतीक सिंह के नेतृत्व में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

नंदू यादव । केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के द्वारा अडानी समूह में एसबीआई एवं एलआईसी जैसी सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश में भारत के निवेशको को एलआईसी के 29 करोड पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

इसके खिलाफ अडानी घोटाले में जांच को लेकर NSUI राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह के नेतृत्व में NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा रामानुजगंज के चौपाटी से एलआईसी कार्यालय तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष निरज गुप्ता , NSUI जिला उपाध्यक्ष तौकीर रजा , महासचिव विजय यादव , शफी अहमद , जिला सचिव अबरार अंसारी, अमरनाथ यादव , रिजवान अंसारी , जियाउल हक, विवेक सोनी, तौफीक, ब्लॉक अध्यक्ष जीत गुप्ता , मेराज आलम, मुबारक अंसारी , अरशद खान , पवन यादव , सुमित गुप्ता, नीतीश कुशवाहा, अंशु गुप्ता , क्षितिज तिवारी , दिलकश अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में NSUI युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button