बलरामपुर
रामानुजगंज: पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

नंदू यादव । बलरामपुर जिले के विजयनगर पुलिस चौकी अंतर्गत हथियार दिखाकर राहगीरों से लुटपाट का प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक से खेत में जा रहा था तभी शाम करीब 6 बजे दो व्यक्तियों ने रोककर पिस्टल दिखाते हुए लूटपाट करने लगे किसी तरह अपनी जान बचाकर बाइक को छोड़कर भाग गए। प्रार्थी विनोद यादव ने लिखित में शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दिया आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।





