उदयपुर
कार को साइड देते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

उदयपुर । पैरा लोड करने चकेरी से पलका की ओर जा रही ट्रैक्टर कार को साइड देने के चक्कर में जरहाडीह जंगल में बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में दबने से 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। मृतक तमपेश्वर यादव पिता चुनामणि यादव चकेरी तिलहरडूगु को बायें हाथ और पेट में गंभीर चोट आई थी. तत्काल 112 की टीम आरक्षक राजकुमार सिंह चालक ललित लहरे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर लेकर आए जहां डॉक्टर ने नाबालिग को मृत घोषित किया।





