रामानुजगंज कन्हर नदी छठ घाट पर तैयारी शुरू, साफ-सफाई करके घाट बनाने में जुटे नगर पंचायत के कर्मचारी

नंदू यादव । रामानुजगंज के कन्हर नदी में छत्तीसगढ़ और झारखंड दो राज्यों के बीच छठ महापर्व की अद्भुत छटा देखने को मिलती हैं. हजारों की संख्या में श्रद्धालु आसपास के क्षेत्रों सहित दूरदराज से भी यहां की छठ पूजा करने आते हैं लेकिन फिलहाल अक्टूबर महीने में लगातार हुई बारिश के कारण कन्हर नदी के दोनों किनारों पर पानी भरा हुआ है जिसके चलते इस वर्ष कन्हर नदी के किनारे घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं तथा व्रतियों को पूजा में कोई कठिनाई न हो.
कन्हर नदी के दोनों किनारों पर भरा है पानी
रामानुजगंज में आयोजित होने वाले छठ पूजा में अलौकिक छटा देखने को मिलती है छठ पूजा के दौरान नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल निर्मित हो जाता है. कन्हर नदी में छठ पूजा आयोजित होती है लेकिन इस वर्ष नदी के दोनों किनारों पर पानी भरा होने के कारण नदी में छठ पूजा आयोजित करना मुश्किल है. फिलहाल नदी के किनारे घाटों पर नगर पंचायत के द्वारा साफ-सफाई काम कराया जा रहा है.
अक्टूबर महीने की बारिश से बढ़ा कन्हर नदी का जलस्तर
बता दें कि अक्टूबर महीने में हुई बारिश के कारण कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ गया है इससे नदी में आयोजित होने वाला छठ पूजा नदी के किनारे घाटों पर आयोजित किया जाएगा. हर वर्ष नदी में ही छठ पूजा आयोजित की जाती थी लेकिन इस वर्ष नदी के किनारे घाटों पर पूजा का आयोजन किया जाएगा.
पूजा की तैयारी शुरू, घाटों पर चल रही साफ-सफाई
रामानुजगंज में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है. कन्हर नदी में आयोजित होने वाले छठ पूजा के लिए घाटों की साफ-सफाई का काम नगर पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है. छठ पूजा के पहले घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह से कोई समस्या न हो.





