बलरामपुर

भितियाही के देवधर नदी में पुलिया नहीं,ग्रामीणों ने आवागमन की बना रहे सुविधा,शासन,प्रशासन,जनप्रतिनिधि नहीं ले रहे है सुध

नंदू यादव । बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत भितियाही और भवानीपुर के बीच में देवधर नदी पर लम्बे समय से पुल निर्माण कघ माँग उठ रही है,लेकिन अब तक शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र का संपर्क बरसात के दिनों में टूट जाता है अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पर करना पड़ता है।

पुल की माँग कर रहे ग्रामीण

आपको बता दे कि स्थानीय ग्रामीणों ने देवधर नदी पर पुल बनाने की माँग कर रहे है जिससे उन्हें साल के 365 दिन आवागमन में सुविधा हो सके लेकिन इसके वाबजूद भी ग्रामीणों की माँग कर शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि के तरफ से कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।

ग्राम पंचायत भितियाही में देवधर नदी पर पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों क्षेत्र का संपर्क टूट जाता है अगर मरीज को अस्पताल ले जाने पड़ता है तो खाँट के सहारे पार करते है,अभी भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधा से जुझ रहे है।

नदी में पुल नहीं होने से PDSभवन में राशन लोड ट्रक नहीं जा पाती है,जिसके कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए 2 किलोमीटर घूम के जाना पड़ता है,पुलिया टूटने के वजह से राशनदुकान आँगनबाडी़ में संचालित किया जा रहा है,शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने इस विषय को नजरअंदाज कर रहे है ग्राम पंचायत भितियाही के ग्रामीण आज भी मूलभूत से दूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button