अम्बिकापुर

गौ माता की निर्मम हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश..हिंदू महासंघ सरगुजा ने जिला पुलिस अधीक्षक से भेंटकर ज्ञापन सौंपा


अंबिकापुर । सरगुजा जिले में गौ मांस तस्करी करने वाले अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं गत दिवस कोलडीहा ग्राम में एक विभक्त दृश्य ने रोंगटे खड़े कर दिए ग्राम के पास ही एक मैदान में गौ हत्यारों ने गाय को बहुत ही निर्मम व वीभत्स तरीके से खाल उधेड़ कर उसके माँस को अलग से ले गए स्थल पर शव के नाम पर गौमाता का कटा हुआ सिर पैर और उधेड़ी हुई lखाल इधर उधर फेंकी हुई है ग्रामीणों ने मृत गाय को स्थानीय किसी भी निवासी का नहीं होना बताया है इसलिए मामला रंजिश का नहीं लगता आज इस मामले को लेकर हिंदू महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक से भेंट कर ज्ञापन सौंपते हुए प्रकरण के सभी पहलुओं पर चर्चा की सरगुजा जिले में गोमांस दलाली करने वाला गिरोह लगातार सक्रिय है जो गायों के मांस को प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर शहर व जिले से बाहर लगातार सप्लाई कर रहे हैं कुछ दिनों पूर्व शहर से लगे ठाकुरपुर ग्राम में भी इसी प्रकार की घटना सामने आई थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस मामले की तह तक जाने की जहमत नहीं उठाई जिसके कारण गाौवध के अपराधी बेखौफ होकर अपने कुत्सित अभियान में लगे हुए हैं इस घटना से कोलडीहा के लोगों में बहुत आक्रोश है हिंदू महासंघ ने बताया गाय हमारी माता है हम उसकी पूजा करते हैं हमारी भावनाओं को इस प्रकार आहत किया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता बहुत शीघ्र हमारा हिंदू महासंघ ऐसी घटनाओं के विरोध में आंदोलन की योजना बना रहा है इस अवसर पर सर्व श्री निलेश सिंह विनोद हर्ष जन्मेजय मिश्रा मनोज कंसारी वेदांत तिवारी राजेश सिंह छोटेलाल माथुर अमित पटेल ज्ञापन देने के दौरान उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button