लखनपुर

नहर का मेड़ टूटने से किसान की 4 एकड़ धान की फसल बही

सरगुजा जिले सहित लखनपुर क्षेत्र में 3 दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के बीच बीती रात नहर का मेड टूटने से 4 एकड़ भूमि पर लगाए गए धान की फसल बहने का मामला सामने आया है। तो वही अन्य किसानों के खेतों में नहर का पानी चले जाने से धान की फसल डूब गई है। मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम सलका कर्मी टिकरापारा का है। किसान पीला दास के द्वारा नहर के किनारे 4 एकड़ भूमि में धान की फसल की रोपाई की गई थी बीती रात घुनघुट्टा डैम पर बने नहर का मेड़ टूट जाने से किसान पीला दास का फसल बह गया तो वहीं अन्य ने किसानों के खेतों में नहर का पानी चले जाने से धान की फसल डूब गई है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि 2 वर्षों से किसानों को नहर से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। विभागीय अधिकारियों के द्वारा नहर का मरम्मत कार्य किया गया 2 साल के बाद नहर में पानी छोड़ने उपरांत नहर का मेड़ टूट गया है जिससे किसानों को लाखों रुपए की क्षति हुई है।वही किसान पीला दास के द्वारा बताया गया कि लगभग ₹50000 खर्च कर चार एकड़ भूमि पर धान की फसल की रोपाई की गई थी। नहर में टूट जाने से धान की फसल बह जाने से नुकसान उठाना पड़ा है। किसान पीला दास ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं। गौर तलब हैं की 2 वर्षों तक विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा नहर का मरम्मत कार्य कराया जा रहा था । और 2 वर्षों बाद नहर में पानी छोड़ने उपरांत नहर का मेड़ टूट गया कहीं ना कहीं नहर मरम्मत को लेकर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button