‘मैं मंत्री का पीए हूं सब काम करवा दूंगा’ , सरकारी नंबर की गाड़ी से मंत्री का PA बनकर ग्रामीणों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले में कथित तौर पर मंत्री का PA बनकर ग्रामीणों से ठगी करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की शिकायत पर रघुनाथ नगर पुलिस ने आरोपी शशिकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

मै मंत्री का P.A हूं सब काम करवा दुंगा
कल 4 अगस्त को शाम को रघुनाथ नगर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति शासकीय नंबर की कार से ग्राम पंचायत केसारी के रिटायर्ड शिक्षक रामखेलावन के घर आया हुआ है. वह आसपास के लोगों से बोल रहा है कि मैं मंत्री जी का P.A हूं कोई भी सरकारी काम होगा तो बताओ मैं सब काम करवा दुंगा. भोले-भाले ग्रामीणों ने उसकी बातों पर भरोसा कर 25 हजार रुपए दे दिए.
मंत्रालय से एक सप्ताह में सड़क पास करा दुंगा
आरोपी ने ग्रामीणों को अपनी बातों में उलझाकर झांसे में लिया. ग्रामीणों ने आरोपी को बताया कि बस्ती से यादव टोला तक सी.सी रोड की मांग को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं जिसपर फर्जी P.A शशिकांत तिवारी ने ग्रामीणों से कहा कि कुछ नहीं होगा. मैं मंत्रालय में बात करके एक सप्ताह के भीतर काम करा दुंगा लेकिन अभी तुरंत 25 हजार रुपए लगेंगे.
ग्रामीणों को हुआ शक
ग्रामीणों ने आरोपी की कार देखी तो सरकारी नंबर प्लेट देखकर उन्हें संदेह हुआ की यह व्यक्ति फर्जी है और ग्रामीणों को ठग रहा है.
आरोपी के कब्जे से नगदी सहित कार जब्त
रघुनाथ नगर पुलिस ने आरोपी शशिकांत तिवारी की तलाशी ली तो उसके पास से नगदी 27010 रूपए एक मोबाइल, फर्जी दस्तावेज सहित एक सफेद रंग की शासकीय नंबर की कार जिसका नंबर CG 02 5034 को जब्त कर लिया है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जिससे पूरे मामले की जांच की जा सके.





