नशेड़ी पुत्र ने पिता की टांग से मारकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार

नंदू यादव रामचंद्रपुर
बलरामपुर_जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है नशेड़ी पुत्र ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की जानकारी लगते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची वही मौके से ही घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुषमा सिंह रामानुजगंज ने बताया कि नशेड़ी पुत्र के द्वारा पिता से शराब के लिए पैसे की मांग कर रहा था पैसे नहीं देने पर पुत्र ने पिता के गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर गर्दन को धड़ से अलग कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया गया है





