बलरामपुर

बलरामपुर- रामानुजगंज जिले में जुलाई के दुसरे सप्ताह में भी रूठा मॉनसून, अन्नदाता किसान चिंतित, नदी जलाशयों में अबतक नहीं भरा पानी, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान..

नंदू यादव रामचंद्रपुर
जिले में जुलाई महीने का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी मानसून रूठ गया है. उमस भरी गर्मी गर्मी से हाल बेहाल हो गया है. पिछले एक सप्ताह से जिले में रूक-रूक कर सिर्फ हल्की बुंदाबांदी हुई है इस कारण मौसम में गर्मी और उमस बढ़ गई है. बारिश नहीं होने के कारण किसान भी चिंतित हैं.

नदी जलाशयों में अबतक नहीं भरा पानी

बता दें कि पिछले वर्ष जुलाई के महीने में क्षेत्र के सभी छोटी-बड़ी नदियां, तालाब, जलाशय में भरपूर पानी था लबालब भरे हुए थे लेकिन इस वर्ष नदी तालाबों और जलाशयों में या तो बहुत कम पानी भरा हुआ है या फिर सूखे पड़े हुए हैं. क्षेत्र की जीवनदायिनी कही जाने वाली कन्हर नदी में बहुत कम मात्रा में पानी है. नदी के किनारे के हिस्से में सिर्फ पानी बह रहा है.

बारिश नहीं होने का असर

मार्च महीने से शुरू हुए गर्मी के मौसम में पूरे इलाके के जलस्त्रोत सूख गए. लोगों को उम्मीद थी कि जुन और जुलाई के महीने में अच्छी बारिश होगी तो जलस्तर बढ़ेगा लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं होने से भूजल में कोई सुधार नहीं हुआ. मार्च से जून तक भीषण गर्मी पड़ने और अब जुलाई में बारिश नहीं होने से बोर पंप भी सूखने के कगार पर हैं.

जिले में 1 जून से 30 जून तक 398.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भू- अभिलेख विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से 30 जून तक बलरामपुर तहसील में 46.4 मि.मी, कुसमी में 141.0 मि.मी., शंकरगढ़ में 21 मि.मी., रामानुजगंज में 44.6 मि.मी., राजपुर में 9.6 मि.मी. तथा वाड्रफनगर में 135.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button