बलरामपुर

प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस, मध्यान्ह भोजन संचालन में हेरा-फेरी का मामला

बलरामपुर / बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रेवतीपुर में संचालित मध्यान्ह भोजन में हेरा-फेरी के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के.एल.महिलांगे ने प्रभारी प्रधान पाठक मो. हलीम मंसुरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मामला 05 जुलाई 2022 को सोषल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर ग्राम पंचायत रेवतीपुर में संचालित पूर्व माध्यमिक शाला के मध्यान्ह भोजन में हेरा-फेरी का था, इस मामले में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामचन्द्रपुर द्वारा स्थल पर उपस्थित होकर जांच किया गया एवं जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत किया गया है। विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी रामचन्द्रपुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में दर्षित अभिमत के अनुसार ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा संकुल प्राचार्यों के बयान के आधार पर प्रभारी प्रधान पाठक मो. हलीम मंसुरी के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देषित किया गया है। प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर प्रभारी प्रधान पाठक मो. हलीम मंसुरी के खिलाफ नियमानुसार अनुषासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button