बलरामपुर
रामानुजगंज में रिंगरोड मरम्मत के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार और बंदरबांट,, पिछले साल 2021 में मरम्मत हुई सड़क 1 साल भी नहीं टीकी, जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन रहे हादसों का कारण
नंदू यादव । रामानुजगंज में पिछले वर्ष 2021 में जर्जर हालत हो चुकी रिंगरोड का लाखों रुपए खर्च करके विभाग के द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया था लेकिन यह मरम्मत के बाद 1 साल भी नहीं टिक सकी और वापस फिर से जगह-जगह जर्जर हो चुकी है गड्ढे भी निर्मित हो गई है.
बता दें कि यह गड्ढे हादसे की वजह बन रहे हैं आए दिन यहां दोपहिया वाहन गड्ढे के चलते हादसे का शिकार हो रहे हैं लेकिन अब तक प्रशासन के द्वारा गड्ढे भराई कार्य नहीं कराया गया है।







