बलरामपुर
रामानुजगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के नजदीक पूराने जर्जर पड़े सिक्स माइल्स होटल मे अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरागाही में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के नजदीक पूराने जर्जर पड़े सिक्स माइल्स होटल में एक अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सुबह आसपास के ग्रामीणों ने जब फंदे पर लटके हुए शव को देखा तो हड़कंप मच गया.
स्थानीय लोगों ने रामानुजगंज पुलिस को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करने के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जा रहा है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.





