गर्भपात के बाद बलरामपुर की महिला ने तोडा़ दम, निजी क्लीनिक का संचालक स्टाफ समेत क्लीनक बंद कर हुआ फरार

नंदू यादव रामचंद्रपुर
बलरामपुर के कालिकापुर गांव की रहने वाली महिला हुस्न आरा का झारखंड के गोदरमाना के नारायण निजी क्लिनिक में कल गुरुवार को गर्भपात (Abortion) हुआ था लेकिन गर्भपात के थोड़ी देर बाद ही महिला की मौत हो गई. परिजनों की रिपोर्ट पर रामचंद्रपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. आज शुक्रवार दोपहर में रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतिका महिला का पोस्टमार्टम कराया गया.
बलरामपुर जिले के रामचंद्र पुर के ग्राम कालिकापुर की गर्भवती महिला 26 वर्षीय हुस्न आरा अपने पति के साथ रामानुजगंज से सटे हुए झारखंड के ग्राम गोदरमाना में अवैध रूप से संचालित प्राईवेट क्लिनिक में बीते कल गुरुवार को अबॉर्शन कराने के लिए गई थी जहां अबॉर्शन के थोड़ी देर के बाद उसकी मौत हो गई. महिला के मौत के बाद जब उनके परिजन निजी क्लिनिक पहुंचे तब तक वहां के चिकित्सक और स्टाफ क्लिनिक बंद करके मौके से फरार हो चुके थे. बताया जा रहा है कि सभी गाइडलाइन और नियमों को दरकिनार करते हुए यहां रूपयों के लालच में धड़ल्ले से गर्भपात कराया जा रहा था.
महिला को पेट में दर्द होने पर जांच के लिए गए थे निजी क्लिनिक
मृतिका के पति मुमताज ने बताया कि उनकी पत्नी दो से ढ़ाई महीने की गर्भवती थी कुछ दिनों पहले से महिला के पेट में दर्द शुरू हो गया था जिसके बाद वह लोग दर्द के कारण की जांच और इलाज कराने के लिए झारखंड के गोदरमाना में नारायणा क्लिनिक के नाम से अवैध रूप से संचालित हो निजी क्लिनिक में में पहुंचे और वहां पहले सोनोग्राफी टेस्ट किया गया लेकिन सोनोग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट महिला और उनके पति को नहीं दिखाया गया.
जल्द अबॉर्शन कराने की निजी क्लिनिक के चिकित्सकों ने दी थी सलाह
नारायणा क्लिनिक में महिला और उनके पति को वहां की उपाध्याय ने बताया कि महिला का जल्द से जल्द अबॉर्शन कराना पड़ेगा नहीं तो आगे भविष्य में कैंसर हो सकता है चिकित्सक की बात सुनकर महिला और उनके पति दोनों डर गए चिकित्सक की सलाह पर गर्भपात (Abortion) कराने के लिए राजी हो गए.
क्लिनिक में तालाबंद कर हुए फरार
गर्भपात (Abortion) के थोड़ी देर बाद ही महिला की हालत गंभीर होने लगी स्थिति को देखते हुए नारायण क्लिनिक रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए कहा गया थोड़ी देर में ठीक हो जाएगी लेकिन महिला के पति जैसे ही उसे लेकर रामानुजगंज शासकीय सीएचसी पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. गर्भपात के बाद महिला के मौत की जानकारी मिलते ही क्लिनिक को बंद करके नारायण क्लिनिक के सभी चिकित्सक और स्टाफ मौके से भाग खड़े हुए.
रामानुजगंज सीएचसी में आज हुआ महिला का पोस्टमार्टम
आज शुक्रवार दोपहर में रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में मृतिका महिला हुस्न आरा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा और आगे जांच की जाएगी।
बाइट: मुमताज आलम,मृतिका के पति





