बलरामपुर
तेज रफ्तार वाहन ने स्कूली छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल
हिन्द शिखर न्यूज बलरामपुर
बलरामपुर जिला में वाहन की टक्कर से स्कूल छात्र की मौत हो गई है ,घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो छात्रों को ईलाज के लिए वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है घटना सोमवार दोपहर करीब 01:30 बजे की बताई जा रही है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर विकासखंड के पेंडारी हायर सेकेण्डरी स्कूल से 11वीं की परीक्षा देकर लौट रहे 17 वर्षीय छात्र रामखेलावन सिहं को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद छात्र ने मौकै पर ही दम तोड़ दिया वही दो अन्य छात्र हादसे में घायल हो गये हैं।





