कालेज की छात्रा पर फायरिंग करने के बाद युवक ने अपनी कनपटी पर देसी कट्टा रखकर चलाई गोली.. युवक की मौके पर मौत..घायल छात्रा इलाज के लिए अंबिकापुर से रायपुर रेफर
सूरजपुर। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा पर युवक ने फायरिंग कर खुद के कनपटी पर देसी कट्टे से गोली चला दिया इस हादसे में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं छात्रा को इलाज के लिए अंबिकापुर से रायपुर रिफर किया गया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 12.03.2022 के सुबह करीब 10.30 बजे प्रेमनगर कालेज रोड़ में गोड़वाना शेड़ में संजय भगत पिता फिरन राम भगत उम्र 28 वर्ष निवासी केदारपुर, थाना प्रेमनगर के द्वारा प्रेमनगर कालेज में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा को देशी कट्टा से पेट में फायरिंग कर दिया जिससे छात्रा घायल हो गई इसके बाद संजय भगत ने खुद से अपने कनपटी में फायरिंग कर लिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल छात्रा को तत्काल ईलाज हेतु सीएचसी प्रेमनगर एम्बुलेंश से भेजा गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल ने ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, डीएसपी ए.के.जोशी, एफएसएल की टीम को मौके पर भेजते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
मामले की सूचना पर थाना प्रेमनगर में मर्ग क्रमांक 22/22 धारा 174 जा.फौ. कायम कर शव पंचनामा बाद मृतक संजय का पीएम कराया गया जिसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मौके से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
घायल छात्रा को अम्बिकापुर में उपचार के बाद रायपुर के लिए रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया मृतक संजय भगत एवं छात्रा में प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आ रही है। जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाईड नोट बरामद हुआ है। मर्ग जांच जारी है जांच के उपरान्त विधिक कार्यवाही की जायेगी।





