लखनपुर

आधा दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने छात्रों को पढ़ाई में हो रही परेशानी सूचना मिलने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था नहीं की दुरुस्त ग्रामीणों में आक्रोश

लखनपुर विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से आदिवासी बहुल क्षेत्र के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा अवधि में पढ़ाई करने में दिक्कतें आ रही हैं साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। ग्राम दुनिया के पंच सहित ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित लाइनमैन को विद्युत आपूर्ति ठप होने की सूचना दी गई परंतु 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों व लाइनमैन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की गई जिसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों सहित 10वीं 12वीं के छात्रों सहित ग्रामीणों में आक्रोश है ग्राम बीनिया पंच बालेश्वर यादव के द्वारा बताया गया कि अरगोती पूर्व सरपंच के घर के पीछे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने तथा 4 मार्च दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे विद्युत प्रवाहित तार टूट कर जमीन पर गिर गया। विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिरने पर आसपास के छोटे पौधे व घास जलकर खाक हो गये। विद्युत प्रवाहित तार टूटने के बाद ग्राम अरगोती विनिया, जीवीलिया ढोंढा केसरा, पटकुरा , राई डाड़ सहित अन्य ग्रामों में विद्युत आपूर्ति बंद होने से दसवीं बारहवीं के छात्रों सहित ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है ।वहीं बिनिया पंच बालेश्वर यादव सहित ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना लखनपुर विद्युत विभाग के जेई शादाब अहमद लाइनमैन अमरु राजवाड़े को दी गई 24 घंटे से ऊपर के समय बीत जाने के बाद भी 5 मार्च दिन शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे तक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे और ना ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराई गई साथ ही ग्रामीणों के द्वारा जान जोखिम में डालकर उस मार्ग से आना-जाना कर रहे हैं तो वहीं विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने तथा सिर के ऊपर बोर्ड परीक्षा होने पर 10वीं 12वीं की छात्रों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ जन आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button