लखनपुर

अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर। लहपटरा से सप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर घर वापसी के दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत हो गई लखनपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम सीगींटाना और लहपटरा मध्य बीते दिन गुरुवार को साप्ताहिक बाजार से श्रीमती फुन्दुर लकड़ा पति स्वर्गीय चुवटा लकड़ा उम्र 35 निवासी ग्राम बकालो थाना दरिमा जो अपने मायके ग्राम संगीता आई हुई थी। बीती रात बगल गांव लहपटरा के सप्ताहिक बाजार में सब्जी लेकर अपने पिता के घर सींगी टाना अपने मायके घर आ रही थी उसी दरमियान अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लहपटरा सींगीटाना के मध्य किसी अज्ञात वाहन के द्वारा जबरदस्त ठोकर मारा गया जिससे उक्त महिला सड़क किनारे गिर गई जिसे सुबह उसके पिता मारवाड़ी केरकेट्टा के द्वारा पता तलाशी के दौरान सड़क किनारे श्रीमती फुन्दुर लकड़ा पति स्वर्गीय चुटवा लकड़ा उम्र 35 निवासी ग्राम बकालो थाना दरिमा मृत अवस्था में देखी गई जिसकी सूचना मृतिका के पिता द्वारा लखनपुर थाना में दिया गया इसके उपरांत लखनपुर थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे तो पंचनामा और पीएम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया वहीं प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर मार सड़क हादसे में विधवा महिला की मौत होना बताया जा रहा है ।
वही क्षेत्र में आए दिन जिस तरह से अंबिकापुर से लखनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य सड़क हादसों में बढ़ोतरी देखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन भी देखा जा रहा है तथा कहीं भी सड़क ब निर्माण एजेंसी ठेकेदार के द्वारा जगह-जगह अधूरे सड़क निर्माण के कारण भी इस तरह की दर्दनाक घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है जिससे क्षेत्रवासियों के द्वारा ठेकेदार एवं एनएच के अधिकारियों के प्रति जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button