सूरजपुर

पंडो जनजाति के 40 परिवारों की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पडों समाज ने कि कार्यवाही की मांग

ग्राम पंचायत महेशपुर शत्ती पारा विकासखंड- प्रेम नगर ,जिला -सूरजपुर में पण्डो समाज का बैठक रखा गया था। इस गांव में पंडो जनजाति के 40 परिवारों का जमीन अन्य वर्गों के द्वारा लगभग 70 से 80 लोगों ने झोपड़ी तैयार कर पण्डो जनजाति के जमीन को लूटा जा रहा है।इसमें बाहरी दबंग व गांव के कुछ समान्य वर्ग के हैं।
इस संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया तथा वन मंडल, वन परिक्षेत्र अधिकारी से लेकर जिला अधिकारियों को वहां की समस्या का उचित निराकरण हेतु आवेदन तैयार किया गया। परिस्थिति को समझते हुए एकता बनाए रखने पर चर्चा किया गया।
साथ में स्वास्थ्य ,शिक्षा ,एकलव्य विद्यालय में प्रवेश आदि अनेकों विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया बैठक में छत्तीसगढ़ पण्डो जनजाति समाज के उपाध्यक्ष-शिवराम पण्डो, सह सचिव -श्यामलाल पण्डो , प्रचारक-जगदंबा कुमार पण्डो ,अखिलेश कुमार पण्डो, बालेश्वर पण्डो, शिवभरोष पण्डो , कलिन्दर पण्डो, मुनेश्वर पण्डो सहित आसपास के ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button