अम्बिकापुर

अंबिकापुर के डिगमा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए मौत की होगी जांच कलेक्टर ने जारी किया आदेश, सहायक कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी जांच, एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट सौपने के निर्देश, भूमाफियाओं पर परिजनों ने जताया है हत्या का संदेह,,,

कुछ दिन पूर्व इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के संज्ञान में लाया गया कि शहर से लगे ग्राम डिगमा निवासी माखन 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं स्वजनो ने आरोप लगाया है कि मृतक के जानकारी के बिना उसकी 35 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री दूसरे के नाम से करा ली गई थी और भू माफियाओं द्वारा कपट पूर्ण तरीके से भूस्वामी माखन को शराब के साथ जहर पिलाकर मृत्यु कारित किये जाने की घटना घटित किया गया है मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने उक्त घटना की जांच हेतु जांच कमेटी का गठन किया गया हैं यह जांच सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन की अध्यक्षता में की जाएगी जिसमें एसडीएम प्रदीप साहू और अखिलेश कौशिक इस कमेटी के सदस्य होंगे उपरोक्त जांच कमेटी 1 सप्ताह के भीतर जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी,,,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button