बलरामपुर

बलरामपुर में 7 IED बम को BDS टीम ने किया डिफ्यूज, बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली।

बलरामपुर जिले में सामरी थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनचुना पुनदाग से बन्दरचुआं मार्ग पर नक्सलियों ने I.E.D ( improvised explosive device) लगा रखे थे जिसमें सीआरपीएफ और पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है।

सभी आईआईडी को किया गया डिफ्यूज।

पुलिस की टीम को सुचना मिली थी कि नक्सलियों ने क्षेत्र में आईआईडी लगाए हैं नक्सलियों ने सभी का कनेक्शन एक ही जगह से दिया था, नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, बम को डिफ्यूज करने में BDS (Bomb disposal squad) टीम की मदद ली गई है यह क्षेत्र झारखण्ड से लगा हुआ सीमावर्ती क्षेत्र है, जो बुढ़ापहाड़ से लगा हुआ क्षेत्र है जो झारखण्ड और बलरामपुर रामानुजगंज जिले कि सीमा से घिरा हुआ है।

पहाड़ी पर विधुत वायर दिखने की मिली थी सुचना।

मौके पर तलाशी में विधुत वायर जमीन में दबी और छुपी हालत में ग्रामीणों के आवागमन के रोड तक बिछी हुई मिली, जिसका उद्देश्य माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का था।

इसमें CRPF 62वीं बटालियन के डी एवं जी कंपनी समेत कुल 250 बल सर्चिंग अभियान में शामिल रहा।

बुढ़ापहाड़ नक्सलियों का गढ़ माना जाता है गृह मंत्रालय कि रिपोर्ट है कि बुढ़ा पहाड़ में बड़ी संख्या नक्सली गतिविधियां चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button