लखनपुर

किसानों से पटवारी के खिलाफ मिली शिकायत, पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाई कर पटवारी को किया कार्यलय अटैच

लखनपुर । सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने 8 दिसंबर दिन बुधवार की रात किसानों को धान बेचने में हो रही परेशानी की शिकायत के आधार पर लखनपुर विकासखंड के ग्राम अमगसी पटवारी संतोष अग्रवाल को तत्काल लखनपुर तहसील कार्यालय अटैच कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत ना हो इसके निर्देश दिए थे उसके बावजूद भी वहां से खबर आई कि वहां किसानों को धान बेचने में दिक्कतें आ रही हैं इसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अमगसी के पटवारी संतोष अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हटाकर तहसील अटैच करवा के कारण बताओ नोटिस जारी किया है साथ ही किसानों को किसी तरह की दिक्कत ना आए इसके लिए एसडीएम को साफ तौर पर निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button