सूरजपुर
ग्राम पंचायत दर्रीपारा में मितानिन दिवस पर साड़ी, श्रीफल दे कर मितानिनों को सम्मानित किया

लालचंद शर्मा हिंद शिखर न्यूज़ भैयाथान। भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीपारा के सभी मितानिनों का सम्मान किया गया , ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिक, सरपंच, उपसरपंच,एवम सचिव के द्वारा मितानिनों की कार्य एवम सेवा को देखते हुए मितानिन दिवस के उपलक्ष में साड़ी एवं श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक चंद्रिका गुप्ता, शीतल गुप्ता ,कृष्ण दत्त तिवारी, लालचंद शर्मा ,चंद्र सेन गुप्ता सरपंच पारसनाथ सिंह ,सचिव देवमन काशी उपस्थित थे !





