लखनपुर

समिति प्रबंधक पर 98 लाख के खाद बीज ट्रैक्टर साउंड सिस्टम हेराफेरी करने का लगा आरोप, ब्लॉक सहकारिता विस्तार अधिकारी ने जांच कर कानूनी कार्रवाही की बात कही

लखनपुर । अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो में 98 लाख रुपए के खाद बीज ट्रैक्टर साउंड सिस्टम हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। जहां निगरानी समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार पैकरा ने 98 लाख रुपए के इफको यूरिया हाइब्रिड धान बीज साउंड सिस्टम ट्रैक्टर की हेरा फेरी करने का आरोप पूर्व शाखा प्रबंधक सुमित वर्मा पर लगाया है।

निगरानी समिति के अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि समिति प्रबंधक के पद से पृथक होने के बाद 18 नवंबर को पूर्व चांदो समिति प्रबंधक सुमित वर्मा के द्वारा पदभार ग्रहण करने पत्र प्रेषित किया गया था। जिसे लेकर निगरानी समिति की एक बैठक आहूत की गई बैठक में निगरानी समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के द्वारा बहुउद्देशीय योजना अंतर्गत चांदो समिति में ट्रेक्टर साउंड सिस्टम खरीदी की गई तथा इफको, यूरिया, हाईब्रेड धान ,बीज सहित मिट्टी तेल हेरा फेरी पूर्व शाखा प्रबंधक सुमित वर्मा के द्वारा किया गया था। समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा प्रस्ताव पारित करते हुए पूर्व शाखा प्रबंधक सुमित वर्मा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने तथा बहुउद्देशीय योजना अंतर्गत खरीदी किए गए ट्रैक्टर व साउंड सिस्टम को चांदो समिति में जमा करवाए जाने को लेकर ब्लॉक सहकारिता विस्तार अधिकारी दीपा केरकेट्टा को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की गई है। उचित कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button