बालक छात्रावास उदयपुर के छात्रों ने किया थाना का भ्रमण, जाना अपने अधिकारों को

उदयपुर:- 14 से 20 नवम्बर तक आयोजित बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत बालक छात्रावास उदयपुर के छात्रों को थाना का भ्रमण कराया गया इस दौरान उन्हें कानूनी जानकारियां दी गई पुलिस की कार्यप्रणाली वैधानिक गतिविधियों व बाल अधिकारों के बारे में बच्चों को बताया गया सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच बच्चे काफी खुश नजर आए। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया साथ ही थाना प्रभारी व विवेचक कक्ष में जाकर पुलिस के कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।
थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करने के साथ समाज में व्याप्त बालश्रम व बाल अपराध के विरुद्ध अभियान चलाना है एवं इसके शिकार बच्चों को रेस्क्यू करते हुए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है बालकों के मन में पुलिस के प्रति व्याप्त भय को दूर करने के उद्देश्य से स्कूली छात्र छात्राओं को थाना का भ्रमण कराया जा रहा है 14 से 20 नवंबर तक आयोजित उक्त बाल सुरक्षा सप्ताह में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।






