अम्बिकापुर

सिनियर – जुनियर ड्राप रो बाॅल टीम चयनित, 6वी राज्य स्तरीय ड्राप रो बाॅल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मुगेली में सरगुजा की टीम होगी सम्मलित

अम्बिकापुर। 6वी राज्य स्तरीय ड्राप रोबाॅल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मुगेली में 19 नवंबर से 21 नवंबर 2021 तक आयोजन में सरगुजा जिला सम्मिलित होगा। ड्राप रोबाॅल एसोसिएशन आफ सरगुजा की टीम में 11 बालक व 7 बालिका कुल18 सदस्यों की टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिला के सिनियर व जुनियर वर्ग बालक – बालिका भाग लेंगी। इस खेल में सरगुजा जिला से राष्ट्रीय – अन्तराष्ट्रीय स्तर तक अपना पहचान बना चुके हैं। ड्राप रोबाॅल एसोसिएशन आफ सरगुजा की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कु. प्रियंका पैकरा गोल्ड मेडलिस्ट के नेतृत्व में टीम भाग लेगी। इस टीम का अभ्यास विगत 21 दिनों से चला गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर चला। बालिका टीम में प्रियंका पैकरा, संजना रावत, सोनल प्रिया लकड़ा, स्नेहा जायसवाल, श्वेता ठाकुर, प्रतिभा गुप्ता, जुही गुप्ता एवं बालक टीम में विक्की मालाकार, आयुष चौबे, ऋषभ मींज, अश्विन खाखा, अलताब कुजूर, दीपक राम, विनायक विश्वास, शेखर ज्वाल प्रताप, विकास कुमार, राकेश राजवाड़े, राजेश जायसवाल, टीम मैनेजर रजत सिंह ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button