उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही अस्पताल के बाहर एक माँ ने नवजात शिशु को दिया जन्म…

लालचंद शर्मा हिंद शिखर न्यूज़ भैयाथान :- आज उप स्वास्थ्य केंद्र दर्रीपारा में शाम 6:30 बजे ग्राम घोषणा से अंजू गुप्ता पति सतीश गुप्ता डिलीवरी करवाने आए, यहां आने के बाद देखा की दर्रीपारा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र बंद है कही से गेट का चाभी मिला और वे गेट के अंदर दाखिल हुए,वहा से यहां पदस्थ स्टाफ को फोन लगाना शुरू किए उनका बस जवाब रहा अभी आ रही हू , इसी तरह से स्टाफ नर्स के जवाब मिलता रहा, लगभग एक घंटा बीत गए और बच्ची का जन्म वही बाहर बरामदे में ही हो गया,बच्ची का जन्म होने के 10 मिनट बाद स्टॉफ पहुंचे और ताला खोल कर अंदर ले गए!
सुत्र बताते है कि उप स्वास्थ्य केंद्र दर्रीपारा में मामला बार बार हो रहा है आज से लगभग एक माह पूर्व सुमन सिंह/सुदामा सिंह के यहां एक बच्चे को जन्म दिया !उन्हें जन्म देने के 2 घंटे बाद वहा से हटा दिया गया कह कर कि मुझे घर जाना है ।स्वास्थ्य कर्मियों के लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे है ग्रामीण :-
स्वास्थ्य कर्मियों के लापरवाही का खामयाजा ग्रामीणों को भूगतना पड़ रहा है ग्रामीण बताते है कि इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है स्वास्थ्य विभाग को किसी अनहोनी का इंतजार है





