छत्तीसगढ़

31 प्रतिशत डीए की शीघ्र घोषणा नहीं होने पर शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन करेगा अनिश्चित कालीन हड़ताल

शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर में प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में समस्त कर्मचारी संगठनों के प्रान्ताध्यक्षों ने एक सुर से कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की शीघ्र घोषणा नहीं करेगी तो राज्य के समस्त कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर दो माह के अन्तराल में अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में जहॉ छत्तीसगढ़ की सरकार महंगाई के विरोध में आये दिन आंदोलन कर रही है वही राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भारत के सभी राज्यों से कम 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता देकर कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है जबकि कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान 31, पंजाब 28, झारखण्ड 31, महाराष्ट्र 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से दे रहे है। उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने कतिपय उन संगठनों की पोल खोल दी जो अब तक यह दावा करते थे कि 11 प्रतिशत डीए की घोषणा कि सरकार दिवाली में करेगी। प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन कर्मचारियों की दो प्रमुख मांग 31 प्रतिशत डीए तथा सांतवे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता सहित समस्त भत्तों के पुनरीक्षण की मांग को लेकर सरकार से अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उसी तारतम्य में अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे किन्तु हड़ताल की तिथि पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कर्मचारी न्याय योजना का जन जागरण करने हेतु प्रांताध्यक्षों का सामूहिक दौरा पूर्ण होने के बाद तिथि की घोषणा करेंगे। दिवाली मिलन समारोह में 22 कर्मचारी अधिकारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित थे। बैंठक को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत, स्वास्थ्य कर्म संघ के प्रांताध्यख ओ.पी. शर्मा, लिपिक वर्ग कर्म. संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत तथा कर्मचारी नेता कीर्तिवर्धन उपाध्यक्ष, शिवकुमार पाण्डेय, करण सिंह अरेरिया, संजय दुबे, सुनील यादव, आलोक मिश्रा, विकास सिंह राजपूत, एल.के. नामदेव, प्रकाश शुक्ला, तीरथलाल सेन, डॉ. गोकुल सरकार, संजय तिवारी, रमेश कुमार मारकण्डेय, सुखीराम घृतलहरे में संबोधित किया। समारोह के अंत में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू के आकस्मिक निधन पर पर श्रद्धांजली देते हुये राकेश साहू की संदेहास्पाद मौत के लिये उच्चत्तरीय जॉच की मॉग उच्च प्रशासन से की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button