जशपुर
दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र मे दिव्यांग छात्राओं के साथ घटित घटना को लेकर जशपुर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक संजय राम को किया निलंबित.. इस मामले में और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव
समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में दिनांक 22.09 2021 को रात्री में घटित घटना के फलस्वरूप कलेक्टर जशपुर ने पहली कारवाही करते हुए संजय राम (अधीक्षक ) सहायक शिक्षक, नवीन बुनयादि प्राथमिक शाला जशपुर को किया निलंबित
सजंय राम को छ.ग. सिविल सेवा ( वर्गीकरण , नियत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जशपुर , जिला- जशपुर ( छ.ग.) कर दिया गया है । निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।






