सूरजपुर
भाजयुमो उपाध्यक्ष नियुक्त हुए अखंड

लालचंद शर्मा भैयाथान- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती के सहमति व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुशंसा पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के द्वारा मंडल कार्यकारिणी का घोषणा कर दी गई है जिसमें ग्राम केवरा के अखण्ड प्रताप सिंह को भाजयुमो उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। अमन प्रताप सिंह ने कहा है कि अपने इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए निस्वार्थ भाव से मोर्चा के लिए हमेशा तात्पर्य रहूंगा एवं क्षेत्र के अधिकतर युवाओं को संगठन में जोड़ने के साथ पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा कार्य करूंगा। इस नियुक्ति के पश्चात उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त किया है।





