निर्माणाधीन एनएच सड़क के लिए खोदे गए गड्ढे में कोयला लोड ट्रक पलटा चालक व क्लीनर बाल बाल बचे

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम जुनाडीह सामुदायिक भवन के सामने 4 व 5 जुलाई की दरमियानी रात लगभग 2:00 बजे विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइट देते हुए सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में कोयला लोड ट्रक जा पलटा मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीई 7110 के चालक तपन सरकार क्लीनर अरविंद अंबिकापुर के महान 3 से कोयला लोड कर बिलासपुर जा रहे थे जैसे जैसे ही वह जूनाडीह सामुदायिक भवन के सामने विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देते हुए सड़क के लिए खोदे गए गड्ढे में कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा चालक व क्लीनर बाल-बाल बचे वहीं चालक तपन सरकार के द्वारा जेसीबी व हाइड्रा मशीन बुलवाकर ट्रक को उठवाने की कोशिश की जा रही। निर्माणाधीन एनएच ठेकेदार की लापरवाही के कारण प्रतिदिन वालों फसने तथा सड़क दुर्घटना होने से वाहन मालिकों को हजारों रुपए का नुकसान होता है





