तहसील कार्यालय के समीप स्कूटी सवार को बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर स्कूटी सवार व्यक्ति का टूटा पैर जिला अस्पताल रिफर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 जुलाई दिन रविवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे केवरा तहसील कार्यालय के सामने स्कूटी सवार को पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी पिता पुत्र दोनों घायल हो गए मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केवरा निवासी नाथू दास पिता बंधन दास उम्र 50 वर्ष जो अपने 12 वर्षीय पुत्र चमन के साथ पेट्रोल पंप से तेल डाला कर अपने घर जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने तहसील कार्यालय के सामने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे नाथू दास पुत्र चमन दास घायल हो गए दोनों घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस 108 के चालक रामदास EMT हरीश रजक लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आए जहां नाथू दास पिता बंधन नाश्ता पैर टूटने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है तो वही 12 वर्ष इस चमन दास को मामूली चोटें आई हैं।





