लखनपुर

परिवारजनों की उपस्थिति में घर के कमरे में रखे सोने की मोहर , नगदी रकम सहित अन्य सामानों की चोरी रिपोर्ट दर्ज

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पटपुरा में 21 या 22 की दरमियानी रात परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में घर कमरे मैं रखे 10 ग्राम सोना मोहर नगदी रकम सहित अन्य सामानों की हुई चोरी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोलाराम यादव पिता स्वर्गीय बाल गोविंद यादव उम्र 46 वर्ष ग्राम पटकुरा निवासी जो अपने पत्नी जामिया देवी के साथ 21 जून को ग्राम सपनादर मैनपाट बैजनाथ के घर उसकी बीमार पत्नी को देखने हुआ था। बीमारी के कारण बैजनाथ के पत्नी का निधन हो गया। भोला राम यादव दाह संस्कार में शामिल होकर 22 जून को घर वापस आकर देखा तो घर के कमरे में रखे 10 ग्राम सोना मोहर नगदी रकम सहित अन्य समानों को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया था भोला राम यादव अपने पत्नी के साथ मैनपाट जाने के बाद घर में भोला राम यादव के बच्चे भाई रामाधार भाई शंकर यादव की पत्नी घर में थे। भोला राम यादव रिपोर्ट दर्ज कराने 23 जून दिन बुधवार को कुन्नी पुलिस चौकी पहुच आवेदन दिया गया कुन्नी पुलिस धारा 457, 380 भा. द. स के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button