सूरजपुर

भटगावँ में पूर्व गृहमंत्री के उपस्थिती में सम्पन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

राकेश पाठक सूरजपुर । भाजपा मंडल भटगांव के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा पंडाल के खेल परिसर मे प्रदेश व जिला संगठन के निर्देश पर 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जिसमे बतौर मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भटगांव मंडल प्रभारी अनुप सिंन्हा व सह प्रभारी अशोक सिह उपस्थित हुये। इस योग दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कार्यकर्ताओं को योग दिवश की बधाई देते हुए योग करके सभी को स्वस्थ रहने की सलाह दी, रामसेवक पैकरा ने दो आसन भी किए जिसमे शिर्ष आसन और मयूर आसन सामिल था पैकरा द्वारा किये योग को देखकर कार्यकर्ता आश्चर्य चकित रह गए और ताली बजाकर सभी ने अभिवादन किया। पूर्व गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करो योग रहो निरोग के मूलमंत्र मे चलने को कहा। साथ ही पाटी के निर्देश अनुसार भव्य वृक्षारोपण करने को गांव शहर के हर पोलिंग बुथ मे अधिक से अधिक पौधा रोपण करने को भी कहा। योग दिवस का कार्यक्रम भटगांव मंडल के ग्राम धरतीपारा मे भी सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला मंत्री संतलाल प्रजापति व कार्यक्रम के प्रभारी रामलाल काशिपुरी उपस्थित थे। वहीं भटगांव मंडल मे यह कार्यक्रम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजु जायसवाल व योगा ट्रेनर युवा मोर्चा महामंत्री ज्ञान प्रकाश दूबे के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, पिछडा वर्ग मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, अ.जा.मोर्चा अध्यक्ष करन सोनवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हिरा सिंह, जिला मंत्री महरजिया सिंह, जिला पदाधिकारी महेश्वरी शर्मा, पूर्व महामंत्री पदमा जयसवाल, मंडल मंत्री ताहिर खान, वरिष्ठ नेता विरेन्द्र गुप्ता, पार्षद आशीष वाजपेयी, भाजपा के मोनु भईया, रंजीत ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश मानिकपुरी, धरतीपारा के कार्यक्रम में भोला मानिकपुरी, रामप्रताप ,तुलेशवर ,युवा मोर्चा से अनुप जयसवाल ,किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद राजवाड़े सहित सभी वरिष्ठ कार्यक्रता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button