लखनपुर

अंबिकापुर-लखनपुर मुख्य मार्ग मे रजपुरी के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम रजपुरी नहर पुल के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक संतोष राजवाड़े पिता दिलधर राम रजवाड़े उम्र लगभग 21 वर्ष ग्राम चिलबिल रजवार पारा निवासी जो 18 जून दिन शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे ग्राम लहपटरा से हीरो सीडी डीलक्स बाइक में अपने गृह ग्राम चिलबिल आने के दौरान रजपुरी मुख्य मार्ग नहर पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा डायल 112 व 108 को फोन किया गया डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंच घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों द्वारा लखनपुर पुलिस को 19 जून दिन शनिवार को सुबह दी गई लखनपुर पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई कर सबको पीएम के लिए भेजा है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button