अम्बिकापुर

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का किया निरीक्षण

संत गहिरा गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अम्बिकापुर सरगुजा के कुलसचिव के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया गया. कुल सचिव विनोद एक्का ने सभी विभागों में घूम कर विश्वविद्यालय के कार्यो का जायजा लिया तथा विस्वविद्यालय के अधिकारीयो से बात कर छात्रों के हित में कार्य करने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने विश्वविद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं से उनकी समस्याओं को जानकर जल्द से जल्द उसपर कार्य करने तथा उसका जल्दी से समाधान का आश्वासन दिया गया साथ ही छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया तथा छात्रों की समस्या को जल्द से जल्द सुधार हेतु निर्देश दिया गया. उनके द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में जा कर वहाँ चल रही कार्यो का समीक्षा की गई और आगामी आयोजित होने वाली परीक्षा तैयारी का जायजा लिया गया तथा परीक्षा संबंधित जानकारी उनके द्वारा कर्मचारियों से मांगी तथा जल्द से जल्द इस हेतु उन्हें उक्त विषय के लिए आदेशीत भी किये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button