उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए जारी विज्ञापन में हुआ संसोधन, अब 26 जून तक मंगवाए गए आवेदन..

राकेश पाठक हिंद शिखर न्यूज़ सूरजपुर :- अनुविभागीय अधिकारी (रा.) प्रतापपुर के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान रेवटी, सरहरी , बंसीपुर के आवंटन हेतु संशोधित विज्ञापन जारी करते हुए अपरिहार्य कारणों से आवेदन प्राप्ति की समयसीमा में दिनांक 26.06.2021 कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक वृद्धि किया गया है। पात्र सहकारी समितियों, वृहदाकारआदिम जाति बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति (लेम्प्स) , प्राथमिक कृषि साख समिति , वन सुरक्षा समिति, महिला स्वम सहायता समूह , ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय निर्धारित समय में आवेदन कर सकते है । विलंब से प्राप्त आवेदन पर विचार नही किया जाएगा । पूर्व में जमा समस्त आवेदनों को दुकान आबंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा जिन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नही होगी।





