छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा संभागसूरजपुर

श्रीनगर पैलेस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू के 56 वीं पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि..

पोड़ी मोड़-प्रतापपुर।देश आजाद होने के उपरांत देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर 27 मई को पैलेस रामानुजनगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। जिसमे सुरजपुर कांग्रेस के जिला मीडिया सेल जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा की देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए बताया कि आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी थी। आज देश में जो वस्थापना, सड़कों का जाल, भारी उद्योग, विद्युत परियोजनाएं हम देख रहे हैं वे सब पूर्व पीएम नेहरू की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप है।
स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 56 वीं पुण्य तिथि पर कोंग्रेसजनो ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को याद किया कांग्रेस जिला महामंत्री भूपेंद्र साहू ने कहा कि पूर्व पीएम एक व्यापक और वैज्ञानिक सोच के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने आज़ादी के बाद भारत की क्षमताओं को पहचानते हुए देश में औधोगिक विकास और वस्थापना विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया, जिसके हम सुखद परिणाम देख रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस आ. कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामलखन, शोभितराम चौधरी, युवा नेता रवीश गुप्ता, जिला संयोजक RGSSU अविनाश साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष NSUI विवेक प्रताप सिंह, युवा नेता ज्ञान चंद गुप्ता, आलोक शुक्ला, समरथ प्रजापति, उमेश साहू, सुमित साहू आदि वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button