कोरोना पॉजिटिव मरीज के विवाह को प्रशासनिक टीम ने कराया स्थगित

लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा खाल पारा निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के जारी विवाह को प्रशासनिक टीम के द्वारा 23 मई दिन रविवार को स्थगित कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम कोसंगा खाल पारा निवासी युवक का 8 दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था, कोरोना पाजेटिव युवक के परिजनों के द्वारा शादी की अनुमति नहीं लिया गया था तथा पॉजिटिव युवक के परिजन विवाह की तैयारी करते हुए 22 मई को घर के पीछे मड़वा गाड़ विवाह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। पॉजिटिव युवक के जारी विवाह की भनक लगते ही लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे के नेतृत्व में राजस्व अमला ग्राम कोसंगा खाल पारा पहुंच पॉजिटिव युवक के जारी विवाह को स्थगित कराया गया तथा समझाइश देते हुए रिपोर्ट नेगेटिव आने पर विवाह करने समझाइश दी गई।गौरतलब है कि ग्राम सचिव लाल साय व अन्य ग्रामीणों के द्वारा पॉजिटिव युवक के घर पहुंच विवाह स्थगित करने की समझाइश दी गई परंतु पॉजिटिव युवक तथा उसके परिजनों के द्वारा विवाह को स्थगित ना करके विवाह कार्यक्रम की शुरुआत किया गया सूचना पर प्रशासनिक टीम के द्वारा मौके पर पहुंच जारी विवाह को स्थगित कराया गया। इस दौरान पटवारी सतीश एक्का, राज कपूर,, कोटवार शिव मौजूद रहे





