जनपद उपाध्यक्ष ने आइसोलेशन सेंटर को उपलब्ध कराया इनवर्टर सेट लाइट गोल होने पर संक्रमित मरीजों को हो रही दिक्कत

लखनपुर विकासखंड के ग्राम जुनाडीह स्थित आइसोलेशन सेंटर( कोविड वार्ड) में 22 मई दिन शनिवार को जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने एसडीएम अनिकेत साहू बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा उपस्थिति में इनवर्टर सेट उपलब्ध कराया गया। बीते दिनों जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव को जानकारी मिली थी कि बिजली के चले जाने से आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कोविड मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,। आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े जिसे लेकर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने प्रशासनिक अमले की मौजूदगी इनवर्टर सेट उपलब्ध कराया है। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अमला द्वारा आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया बाद इसके लखनपुर एसडीएम अनिकेत साहू के द्वारा आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कोरोनावायरस मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम अनिकेत साहू नायब तहसीलदार एजाज हाशमी नया तहसीलदार श्रुति धुर्वे बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता कांग्रेसी युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव जनपद अध्यक्ष मोनिका सिंह पैकरा ,अधिवक्ता नरेंद्र पांडे, दिनेश तायल, सिरकोतंगा उपसरपंच सत्येंद्र राय, पार्षद अमित बारी ,आईटी सेल मकसूद हुसैन संतोष सहित आइसोलेशन प्रभारी डॉ कृष्णकांत जयसवाल, गुरुदेव जांगड़े, एनएम राजकुमारी राजवाड़े, स्टाफ नर्स लिली पुष्पा, आर एच् ओ हिलयरुस लकड़ा,वार्ड बॉय जयप्रकाश साहू, सफाई कर्मचारी गोलू सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।





