छत्तीसगढ़

सीजी टीका पोर्टल में पंजीकृत व्यक्ति अब कर सकेंगे शेड्यूलिंग 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए आज से टीकाकरण प्रारंभ

वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण प्रदेश मे 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के समूह के लिए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम पिछले कुछ दिनों से बंद था । छत्तीसगढ़ को कल वैक्सीन प्राप्त हो गई है अतः इस आयु वर्ग के व्यक्ति जिन्होंने सीजी टीका पोर्टल लिंक http://.cgteeka-gov-in/user& registration मे पंजीकरण कराया है उनका आज से टीकाकरण प्रारंभ होगा पूर्व में पंजीकृत व्यक्ति सीजी टीका पोर्टल में जाकर टीकाकरण का स्थान व तारीख के संबंध में शेड्यूलिंग कर सकेंगे और अपना टीकाकरण करवा सकेंगे अब हर पंजीकृत व्यक्ति को टीकाकरण का अवसर मिल सकेगा अभी तक इस पोर्टल में 158000 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार वैक्सीन की आपूर्ति जारी है कल प्रदेश को केंद्र सरकार से  347300 वैक्सीन पुनः प्राप्त हुए इस आयु वर्ग में टीकाकरण पहले की तरह सतत तो चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button