लखनपुर

बेमौसम बारिश से फड़ में रखे तेंदूपत्ता खराब होने की स्थिति में तेंदूपत्ता संग्राहक परेशान

विश्वव्यापी कोरोना संकट काल में प्रदेश भर में तेंदूपत्ता ग्रामीणों के लिए खुशियां लाया है प्रदेश भर में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य पूरी रफ्तार के साथ जारी है जिले व ब्लॉक स्तर में शासन की ओर से तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए प्रति सैकड़ा ₹400 मिल रहे हैं तो वहीं ₹4000 प्रति मानक बोरा दर निर्धारित किया गया है जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके परंतु इस कोरोना संकटकाल में क्षेत्र में हो रहे बेमौसम बारिश से ग्रामीणों क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्राहको की चिंता बढ़ा दी है गौरतलब है कि लखनपुर विकासखंड में विगत 3 दिनों से हो रहे लगतार बेमौसम बारिश से क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्रहक चिंतित नजर आने लगे हैं। तो वही लखनपुर क्षेत्र में बेमौसम बारिश होने से तेंदूपत्ता संग्रहण पर बुरा प्रभाव पड़ा है लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पटकुरा के फंड में रखें 188110 तेंदूपत्ता की गड्डी पानी पड़ने तथा धूल मिट्टी लगने से तेंदूपत्ता के सड़ने की आशंका बढ़ गई है। तेंदूपत्ता फड़ मुंशी केशव प्रसाद यादव व गोविंद प्रसाद यादव के द्वारा बताया गया कि फिलहाल ग्राम पटपुरा में 14 व 15 मई को तेंदूपत्ता कर दी बंद कर दी गई है तो वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि जंगल में तेंदूपत्ता भारी मात्रा में तीन-चार तेंदूपत्ता की खरीदी होने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button