लखनपुर विकासखंड में मंगलवार को मिले 17 कोरोना संक्रमित नोडल अधिकारी ने की पुष्टि

लखनपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विकासखंड के विभिन्न स्थानों में स्वास्थ्य अमला के द्वारा 27 अप्रैल दिन मंगलवार को 123 लोगों का कोरोना जाँच किया गया। जांच उपरांत 17 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 73 लोगों का एंटीजन मेथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 04 में दो वार्ड क्रमांक 08 में एक ग्राम राजपुरी 3ग्राम लहपटरा में 4 ग्राम केवरी, तराजू , जमगला कोसंगा पोतका इरगवा पतरापाली उदयपुर में एक-एक रोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी को पाजेटिव मरीजों को होम आइसोलेट कर दवा का वितरण कर उपचार शुरू किया गया है। साथ ही 50 लोगों का आरटी पीसीआर मैथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अम्बिकापुर भेजा गया है। उक्त जानकारी लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 के नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।




