लखनपुर

करैत सांप काटने से जर्सी गाय की मौत मुआवजे की मांग

लखनपुर । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरता यादव पारा में 23 अप्रैल की शाम लगभग 5:00 बजे करैत सांप काटने से जर्सी गाय की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार यादव पिता स्वर्गीय घनश्याम यादव ने विगत दिनों पूर्व 60000 रुपये में एचएफ जर्सी नस्ल की गर्भवती गाय खरीद कर अपने घर लेकर आया था। गर्भवती जर्सी गाय ने 11 दिन पूर्व बछड़े को जन्म दिया था। घर की बाड़ी में घास चरने के दौरान करैत सांप ने काट लिया जिससे जर्सी गाय की मौत हो गई। पशुपालक ने इसकी जानकारी फोन के माध्यम से ग्राम सरपंच व पशु चिकित्सक को सूचना दी।सूचना पाकर ग्राम सरपंच पति मंसूराम तथा पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे सांप काटने से जर्सी गाय की मौत की पुष्टि पशु चिकित्सक लखनपुर ने की। पशुपालक ने शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button